15/04/2025
29 मार्च शनि देव का मीन राशि में प्रवेश
शनि देव अब मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और ये बदलाव कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है:
साढ़ेसाती की शुरुआत: मेष
मध्य चरण: मीन
अंतिम चरण: कुंभ
ढैय्या का प्रभाव: सिंह और धनु
अब ये समय है थोड़ी समझदारी और धैर्य दिखाने का – साथ ही मेहनत का फल मिलने का भी।
गुरु ग्रह की हलचल – अप्रैल से दिसंबर तक
10 अप्रैल: गुरु मृगशिरा नक्षत्र में आएंगे
14 मई: गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे
11 नवंबर: गुरु वक्री होंगे (पीछे की ओर चलेंगे)
5 दिसंबर: गुरु वक्री होकर फिर मिथुन में लौट आएंगे
गुरु का ये गोचर खास तौर पर पढ़ाई, करियर, शादी और निवेश को प्रभावित करेगा। अगर आप किसी नए काम की सोच रहे हैं, तो ये समय सही प्लानिंग के साथ कदम उठाने का है।
राशि के अनुसार
क्या कहता है अप्रैल 2025
मेष: साढ़ेसाती शुरू हो रही है। थोड़ी सावधानी रखें, लेकिन नए अनुभव आपको मजबूत बनाएंगे।
वृषभ: आर्थिक लाभ और काम में सफलता के अच्छे योग हैं। ये समय आपके लिए एक नई दिशा तय कर सकता है।
मिथुन: पढ़ाई, करियर या बिज़नेस में ग्रोथ मिलेगी। नया निवेश सोच-समझकर करें।
कर्क: घर-परिवार में सुख बढ़ेगा। काम में नए मौके मिल सकते हैं।
सिंह: ढैय्या की शुरुआत है – मानसिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
कन्या: रिश्तों में मधुरता और सेहत में सुधार मिलेगा। पुराने अटके काम भी आगे बढ़ सकते हैं।
तुला: नौकरी या बिज़नेस में तरक्की के योग हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।
वृश्चिक: पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन साथ ही आत्मविश्वास भी।
धनु: ढैय्या की शुरुआत है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
मकर: काम से जुड़ी यात्रा और नए कॉन्टैक्ट फायदेमंद हो सकते हैं।
कुंभ: साढ़ेसाती का आखिरी चरण – जो कुछ भी सीखा है, अब उसे अमल में लाने का समय है।
मीन: बीच का चरण चल रहा है साढ़ेसाती का – आध्यात्मिक शक्ति और आत्ममंथन से रास्ता मिलेगा।
नए कारोबार व योजनाओं के लिए किन राशियों का समय अनुकूल होगा ।
अगर आप नया बिज़नेस, जॉब चेंज या कोई बड़ा निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो खासकर वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल माना जा सकता है।