06/10/2025
#एक किरण अंधकार में________
#भ्रष्टाचार किसी भी समाज की जड़ों को खोखला कर देता है। यह केवल पैसों की हेराफेरी भर नहीं है, बल्कि एक ऐसी बुराई है जो न्याय, विकास और ईमानदारी को निगल जाती है।
#जब जनता अपने ही हक़ के लिए रिश्वत देने को मजबूर हो जाती है, तब व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है। लेकिन यदि कुछ साहसी और सच्चे लोग आगे आएँ, तो यह बुराई भी परास्त की जा सकती है।
#यही संदेश हमें इस कहानी से मिलता है।
#एक छोटे कस्बे में अशोक नाम का एक होनहार और ईमानदार युवक रहता था।
पढ़ाई में मेधावी और स्वभाव से विनम्र अशोक का सपना था कि वह प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की भलाई करे। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उसका चयन सरकारी नौकरी में हो गया। जब उसने नौकरी ज्वाइन की तो उसके मन में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ गई।
#उसे विश्वास था कि अब वह लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकेगा।
लेकिन कार्यालय की वास्तविकता देखकर वह हैरान रह गया। बिना रिश्वत कोई फ़ाइल आगे नहीं बढ़ती थी। छोटे-छोटे कामों के लिए भी पैसों की माँग की जाती थी। मजबूर जनता चुपचाप पैसे देकर अपना काम करवाती थी।
#इसी बीच एक दिन मनोज, एक गरीब किसान, अपने खेत की सिंचाई के लिए सरकारी योजना का लाभ लेने दफ़्तर आया। कागज़ात पूरे थे, परंतु बाबू ने कहा____
#जल्दी मंज़ूरी चाहिए तो सेवा करनी पड़ेगी।
बेबस किसान ने हाथ जोड़कर कहा__“साहब, मेरे पास देने को पैसे नहीं हैं। अगर रिश्वत दूँगा तो घर का चूल्हा कैसे जलेगा?”
#यह सुनकर बाबू ने उसकी फ़ाइल एक ओर फेंक दी।
अशोक_ यह सब देख रहा था। उसका मन आक्रोश और पीड़ा से भर उठा।
उसने फ़ाइल उठाई, जाँच की और बिना रिश्वत लिए मंज़ूरी दे दी।
किसान की आँखें भर आईं। जाते-जाते उसने कहा____
#बेटा, अगर हर अफ़सर तुझ जैसा हो जाए तो हम गरीबों का जीवन बदल जाए।”
पर अशोक की ईमानदारी उसके सहकर्मियों को नागवार गुज़री। उन्होंने कहा____
#अगर यह ऐसे ही काम करता रहा तो हमारी कमाई बंद हो जाएगी।”
उन्होंने उसे दबाव में लाने की कोशिश की, पर अशोक अडिग रहा।
धीरे-धीरे उसकी ईमानदारी की चर्चा पूरे कस्बे में फैल गई। लोग सीधे उसी के पास आने लगे। भ्रष्ट बाबुओं की कमाई घटने लगी।
तब उन्होंने उसके खिलाफ़ झूठे आरोप लगाकर उसका तबादला कराने की साज़िश रची।
#लेकिन अब जनता जाग चुकी थी।
किसान, मज़दूर और व्यापारी सब इकट्ठा होकर ज़िला अधिकारी के पास पहुँचे।
#सबने एक स्वर में कहा_____
“साहब, अशोक बाबू को मत हटाइए।
यह अकेले ऐसे अधिकारी हैं जो बिना पैसे लिए हमारा काम करते हैं।
हमें ऐसे ही अफ़सर चाहिए।”
#जनता की आवाज़ और अशोक की निष्ठा देखकर ज़िला अधिकारी भी प्रभावित हुआ। उसने न केवल उसका तबादला रोका, बल्कि भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध जाँच के आदेश भी दे दिए।
#धीरे-धीरे दफ़्तर का माहौल बदलने लगा।
रिश्वतखोरी कम हुई और लोगों ने समझा कि ईमानदारी ही सबसे बड़ी ताक़त है।
अशोक बाबू की सच्चाई और साहस ने सिद्ध कर दिया कि भ्रष्टाचार अजेय नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से उस पर विजय पाई जा सकती है।
#सीख:- यह कहानी हमें सिखाती है कि भ्रष्टाचार समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। लेकिन यदि हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और साहस के साथ करे, तो कोई भी बुराई टिक नहीं सकती। एक अकेला सच्चा इंसान भी पूरे तंत्र को बदलने की शक्ति रखता है।
#महत्वपूर्ण संदेश_______
#आज देश की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
लेकिन बदलाव तभी संभव है जब हम स्वयं गलत रास्ते पर समझौता करना बंद करें।
रिश्वत न देना भी उतना ही बड़ा साहस है जितना रिश्वत न लेना।
#यदि हम सब मिलकर ईमानदारी का साथ दें, तो भ्रष्टाचार पर विजय पाना कठिन नहीं रहेगा....
🥳
💫
&₹
#चुन्नू_भईया__मीरपुर_प्रतापपुर____