25/03/2017
#भविष्य_को_प्रभावित_करते_हैं_उनका_जन्म_माह
----------------------
कार्तिक, मार्गशीर्ष और पौष माह भारतीय समाज में अत्यंत पवित्र माह माने जाते हैं। मार्गशीर्ष माह का अर्थ ही है 'शीर्ष पर पहुंचने का मार्ग।' इस माह में जन्मे लोगों का नजरिया भौतिक सफलता को लेकर बेहद गहरा होता है। इनके भीतर भौतिक सुख-साधनों और समृद्धि से लेकर एक विशिष्ट तरह की समझ होती है। जो गर्भ फरवरी, मार्च व अप्रैल माह में यानी माघ, फाल्गुन और चैत्र माह में धारण किए जाते हैं वह बच्चे विशाल व्यक्तित्व के मालिक और जीवन में सफल होते हैं। ऐसी नहीं कि इन इन काल में जन्मे व्यक्तियों के जीवन में संघर्ष नहीं होता, पर इन व्यक्तियों की संघर्ष क्षमता में आश्चर्यजनक वृद्धि होती है। इन माहों में जन्मे लोग संघर्ष भी एक स्तर के ऊपर ही रहकर करते हैं। यदि इनके कार्य और आचर्ण शुद्ध हों तो ये निरंतर उन्नति करते रहते हैं।
सिर्फ इन महीनों में गर्भ धारण करना या जन्म लेना ही पर्याप्त नहीं है। सफलता तो संस्कार, विचार और कर्म पर निर्भर करती है, पर उपरोक्ट महीनों में जन्म लेने से इनकी क्षमता में अवश्य वृद्धि होती है और क्षमता ही सफलता की गारंटी है।