23/06/2026
क्या आप जानते हैं कि हर सिरदर्द सिर्फ माइग्रेन नहीं होता? 🧠👁️
इस वीडियो में देखिए 42 साल की एक महिला की कहानी, जो सालों से सिरदर्द से परेशान थीं। हर जगह इसे सामान्य माइग्रेन समझकर दवाइयाँ दी जा रही थीं, लेकिन समय के साथ उनकी आँखों की रोशनी धुंधली होने लगी। जब उन्होंने हमसे संपर्क किया, तो जांच में सामने आया कि वह Idiopathic Intracranial Hypertension (IIH) नाम की एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। इस स्थिति में दिमाग के अंदर का दबाव (pressure) इतना बढ़ जाता है कि यह आँखों की नसों को नुकसान पहुँचाने लगता है।
समय बहुत कम था, लेकिन एक सटीक फैसले और सफल Theco-Peritoneal Shunt Surgery की मदद से न सिर्फ उनका सिरदर्द ठीक हुआ, बल्कि उनकी आँखों की रोशनी भी बचाई जा सकी। 🙏✨
याद रखिए: अगर सिरदर्द के साथ आँखों की रोशनी कम हो रही हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। सही समय पर सही विशेषज्ञ की सलाह एक जिंदगी बदल सकती है।
Dr. Dhaval Patel
Neurosurgeon & Spine Surgeon | Universal Hospital, Surat
Awareness Prevention