14/06/2021
अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2021 के उपलक्ष्य में ऑनलाइन योग प्रश्नोत्तरी 16 जून को
आयुर्वेद विभाग ,उदयपुर व पतंजलि योग समिति, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 के उपलक्ष में 16 जून को ऑनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की जारही है, उप निदेशक डाक्टर मुकेश कुमार कटारा ने बताया की उक्त प्रतियोगिता में सभी भाग ले सकते है, राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय ,सिंधी बाजार उदयपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य नें बताया कि कोरोना की गाइड लाइन के मुताबिक इस वर्ष 21 जून के सभी कार्यक्रम घरपर रहकर ही किये जायेंगे,इसी कड़ी में 16 जून 2021 को ऑनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की जारही है जिसके संयोजक योगी अशोक प्रेम जैन रहेंगे, योगी अशोक जैन नें बताया कि उक्त परीक्षा 100 अंको की होगी जिसमें 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, 16 जून को दोपहर 12-15 बजे से परीक्षा आयोजित की जाएगी परीक्षा लिंक के माध्यम से मोबाइल पर ही दे सकेंगे ,20 मिनिट बाद लिंक बंद हो जाएगी, 20 मिनिट पूर्व ही पेपर सबमिट करना होगा, प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागी को आयुर्वेद विभाग द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें , योगी अशोक प्रेम जैन 9414343757,