Muskan Hospital & Blood Bank Unnao

Muskan Hospital & Blood Bank Unnao Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Muskan Hospital & Blood Bank Unnao, Hospital, B/1071 Awas Vikas Colony , Muskan Hospital, Unnao.

Dr Rekha Singh --- Consultant Obstetrics and Gynaecologist
Dr Akhilesh Singh --- Consultant Orthopaedic And Trauma Surgeon
24 hours Blood Bank And Component Centre
Other OPD-
ENT
CHEST PHYSICIAN
GENERAL SURGEON
Dental Surgeon
Physiotherapy

भारत विकास परिषद (ब्रह्मावर्त प्रांत) चन्द्रशेखर आजाद शाखा उन्नाव की ओर से बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार दि.22/12/2...
22/12/2024

भारत विकास परिषद (ब्रह्मावर्त प्रांत) चन्द्रशेखर आजाद शाखा उन्नाव की ओर से बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार दि.22/12/2024 को मुस्कान हॉस्पिटल एंड ब्लड बैंक आवास विकास परिसर में किया गया। जिसमें मुस्कान हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम ने संयोजक डॉ. अखिलेश सिंह जी के नेतृत्व में रक्त इकठ्ठा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक मा.श्री पंकज गुप्ता जी एवम श्री प्रवीण मिश्रा भानू जी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगरपालिका ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। शिविर में कुल 72 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिनमे 52 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार निभाया।
इस दौरान सदर विधायक मा श्री पंकज गुप्ता जी ने रक्तदान शिविर को सामाजिक सरोकार का सर्वोच्च आधार बताया और श्री प्रवीण मिश्रा भानू जी ने बताया स्वस्थ शरीर के लिए भी रक्तदान करना लाभप्रद होता है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री जी यस भदौरिया जी संरक्षक श्री राम तनेजा जी संरक्षक श्री राम चंद्र गुप्ता(पूर्व चेयरमैन उन्नाव)और संरक्षक श्री राकेश सिंह जी ने बताया कि रक्तदान से किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती है। ऐसे में सभी को रक्तदान करना चाहिये ।अतिथियों द्वारा एवं शाखा सदस्यों ने रक्तदाताओं को जूस,ड्राई फ्रूट,कॉफ़ी मग व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।शाखा के अध्यक्ष श्री के जी अग्रवाल जी,सचिव श्री आशीष शुक्ला जी और कोषाध्यक्ष श्री आशीष निगम जी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।शिविर मे शाखा से श्री अखिलेश अवस्थी,श्री अभिनय बाजपेयी ,श्री सुनील सिंह,श्री अरविंद श्रीवास्तव,श्रीमती निम्मी अरोरा,श्री नवीन सिन्हा,महिला संयोजिका डॉ शशि रंजना,डॉ रेखा सिंह , श्री सोनू निगम,श्री आशीष बाजपेयी,श्री नीरज श्रीवास्तव,श्री पुनीत श्रीवास्तव श्री हर्ष मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Happy Republic Day
26/01/2024

Happy Republic Day

23/03/2020
23/03/2020

राजस्थान के भीलवाड़ा में
केरल के कुछ क्षेत्रों में कोरोना तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है।

अच्छी बात यह है कि उत्तरप्रदेश में यह स्टेज 1से 2 तक है।

ये स्टेज क्या होती हैं?

पहली स्टेज

विदेश से नवांकुर आया। एयरपोर्ट पर उसको बुखार नहीं था। उसको घर जाने दिया गया। पर उससे एयरपोर्ट पर एक शपथ पत्र भरवाया गया कि वह 14 दिन तक अपने घर में कैद रहेगा। और बुखार आदि आने पर इस नम्बर पर सम्पर्क करेगा।
घर जाकर उसने शपथ पत्र की शर्तों का पालन किया।
वह घर में कैद रहा।
यहां तक कि उसने घर के सदस्यों से भी दूरी बनाए रखी।

नवांकुर की मम्मी ने कहा कि अरे तुझे कुछ नहीं हुआ। अलग थलग मत रह। इतने दिन बाद घर का खाना मिलेगा तुझे, आजा किचिन में... मैं गरम गरम् परोस दूं।

नवांकुर ने मना कर दिया।

अगली सुबह मम्मी ने फिर वही बात कही। इस बार नवांकुर को गुस्सा आ गया। उसने मम्मी को चिल्ला दिया। मम्मी की आंख में आंसू झलक आये। मम्मी बुरा मान गयीं।

नवांकुर ने सबसे अलग थलग रहना चालू रखा।

6-7वें दिन नवांकुर को बुखार सर्दी खांसी जैसे लक्षण आने लगे। नवांकुर ने हेल्पलाइन पर फोन लगाया। कोरोना टेस्ट किया गया वह पॉजिटिव निकला।
उसके घर वालों का भी टेस्ट किया गया। वह सभी नेगेटिव निकले।
पड़ोस की 1 किमी की परिधि में सबसे पूछताछ की गई। ऐसे सब लोगों का टेस्ट भी किया गया। सबने कहा कि नवांकुर को किसी ने घर से बाहर निकलते नही देखा।
चूंकि उसने अपने आप को अच्छे से आइसोलेट किया था इसीलिए उसने किसी और को कोरोना नहीं फैलाया।
नवांकुर जवान था। कोरोना के लक्षण बहुत मामूली थे। बस बुखार सर्दी खांसी बदन दर्द आदि हुआ। 7 दिन के ट्रीटमेंट के बाद वह बिल्कुल ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पाकर घर आ गया।

जो मम्मी कल बुरा मान गईं थीं, वो आज शुक्र मना रहीं हैं कि घर भर को कोरोना नहीं हुआ।

यह पहली स्टेज जहां सिर्फ विदेश से आये आदमी में कोरोना है। उसने किसी दूसरे को यह नहीं दिया।
*******************************

स्टेज 2- राजू में कोरोना पॉजिटिव निकला।
उससे उसकी पिछले दिनों की सारी जानकारी पूछी गई। उस जानकारी से पता चला कि वह विदेश नहीं गया था। पर वह एक ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आया है जो हाल ही में विदेश होकर आया है। वह परसों गहने खरीदने के लिए एक ज्वेलर्स पर गया था। वहां के सेठजी हाल ही में विदेश घूमकर लौटे थे।

सेठजी विदेश से घूमकर आये थे।उनको एयरपोर्ट पर बुखार नहीं था। इसी कारण उनको घर जाने दिया गया। पर उनसे शपथ पत्र भरवा लिया गया, कि वह अगले 14 दिन एकदम अकेले रहेंगे और घर से बाहर नहीं निकलेंगे। घर वालों से भी दूर रहेंगे।
विदेश से आये इस गंवार सेठ ने एयरपोर्ट पर भरे गए उस शपथ पत्र की धज्जियां उड़ाईं।
घर में वह सबसे मिला।
शाम को अपनी पसंदीदा सब्जी खाई।
और अगले दिन अपनी ज्वेलेरी दुकान पर जा बैठा। (पागल हो क्या! सीजन का टेम है, लाखों की बिक्री है, ज्वेलर साब अपनी दुकान बंद थोड़े न करेंगे)

6वें दिन ज्वेलर को बुखार आया। उसके घर वालों को भी बुखार आया। घर वालों में बूढ़ी मां भी थी।
सबकी जांच हुई। जांच में सब पॉजिटिव निकले।

यानि विदेश से आया आदमी खुद पॉजिटिव।
फिर उसने घर वालों को भी पॉजिटिव कर दिया।

इसके अलावा वह दुकान में 450 लोगों के सम्पर्क में आया। जैसे नौकर चाकर, ग्राहक आदि।
उनमें से एक ग्राहक राजू था।

सब 450 लोगों का चेकअप हो रहा है। अगर उनमें किसी में पॉजिटिव आया तो भी यह सेकंड स्टेज है।

डर यह है कि इन 450 में से हर आदमी न जाने कहाँ कहाँ गया होगा।

कुल मिलाकर स्टेज 2 यानी कि जिस आदमी में कोरोना पोजिटिव आया है, वह विदेश नहीं गया था। पर वह एक ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आया है जो हाल ही में विदेश होकर आया है।
*******************************

स्टेज 3

रामसिंग को सर्दी खांसी बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती किया, वहां उसका कोरोना पॉजिटिव आया।
पर रामसिंग न तो कभी विदेश गया था।
न ही वह किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आया है जो हाल ही में विदेश होकर आया है।

यानि हमें अब वह स्रोत नहीं पता कि रामसिंग को कोरोना आखिर लगा कहाँ से??

स्टेज 1 में आदमी खुद विदेश से आया था।

स्टेज 2 में पता था कि स्रोत सेठजी हैं। हमने सेठजी और उनके सम्पर्क में आये हर आदमी का टेस्ट किया और उनको 14 दिन के लिए अलग थलग कर दिया।

स्टेज 3 में आपको स्रोत ही नहीं पता।

स्रोत नहीं पता तो हम स्रोत को पकड़ नहीं सकते। उसको अलग थलग नहीं कर सकते।
वह स्रोत न जाने कहाँ होगा और अनजाने में ही कितने सारे लोगों को इन्फेक्ट कर देगा।

*स्टेज 3 बनेगी कैसे?*

सेठजी जिन 450 लोगों के सम्पर्क में आये। जैसे ही सेठजी के पॉजिटिव होने की खबर फैली, तो उनके सभी ग्राहक,नौकर नौकरानी, घर के पड़ोसी, दुकान के पड़ोसी, दूध वाला, बर्तन वाली, चाय वाला....सब अस्पताल को दौड़े।
सब लोग कुल मिलाकर 440 थे।
10 लोग अभी भी नहीं मिले।
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनको ढूंढ रही है।
उन 10 में से अगर कोई किसी मंदिर आदि में घुस गया तब तो यह वायरस खूब फैलेगा।
यही स्टेज 3 है जहां आपको स्रोत नहीं पता।

*स्टेज 3 का उपाय*
14 दिन का lockdown
कर्फ्यू लगा दो।
शहर को 14 दिन एकदम तालाबंदी कर दो।
किसी को बाहर न निकलने दो।

इस तालाबंदी से क्या होगा??

हर आदमी घर में बंद है।
जो आदमी किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में नहीं आया है तो वह सुरक्षित है।
जो अज्ञात स्रोत है, वह भी अपने घर में बंद है। जब वह बीमार पड़ेगा, तो वह अस्पताल में पहुंचेगा। और हमें पता चल जाएगा कि अज्ञात स्रोत यही है।

हो सकता है कि इस अज्ञात श्रोत ने अपने घर के 4 लोग और संक्रमित कर दिए हैं, पर बाकी का पूरा शहर बच गया।

अगर LOCKDOWN न होता। तो वह स्रोत पकड़ में नहीं आता। और वह ऐसे हजारों लोगों में कोरोना फैला देता। फिर यह हजार अज्ञात लोग लाखों में इसको फैला देते। इसीलिए lockdown से पूरा शहर बच गया और अज्ञात स्रोत पकड़ में आ गया।

*क्या करें कि स्टेज 2, स्टेज 3 में न बदले।*
Early lockdown यानी स्टेज 3 आने से पहले ही तालाबन्दी कर दो।
यह lockdown 14 दिन से कम का होगा।

उदाहरण के लिए
सेठजी एयरपोर्ट से निकले
उनने धज्जियां उड़ाईं।
घर भर को कोरोना दे दिया।
सुबह उठकर दुकान खोलने गए।
(गजब आदमी हो यार! सीजन का टेम है, लाखों की बिक्री है, अपनी दुकान बंद कैसें कर लें)

पर चूंकि तालाबंदी है।
तो पुलिस वाले सेठजी की तरफ डंडा लेकर दौड़े।
डंडा देख सेठजी शटर लटकाकर भागे।

अब चूंकि मार्किट बन्द है।
तो 450 ग्राहक भी नहीं आये।
सभी बच गए।
राजू भी बच गया।
बस सेठजी के परिवार को कोरोना हुआ।
6वें 7वें दिन तक कोरोना के लक्षण आ जाते हैं। विदेश से लौटे लोगों में लक्षण आ जाये तो उनको अस्पताल पहुंचा दिया जायेगा। और नहीं आये तो इसका मतलब वो कोरोना नेगेटिव हैं।copied

Life Savers society of Unnao celebrates new year by it's own way-- donating blood to needy on 1st January 2018.A blood d...
03/01/2019

Life Savers society of Unnao celebrates new year by it's own way-- donating blood to needy on 1st January 2018.
A blood donation camp was organised by LIFE Savers at Muskan Hospital Blood Bank Unnao.

Muskan Hospital Unnao have started a new venture in it's premises  -- 24 hours BLOOD BANK AND COMPONENT CENTRE Inaugurat...
03/01/2019

Muskan Hospital Unnao have started a new venture in it's premises -- 24 hours BLOOD BANK AND COMPONENT CENTRE
Inaugurated by D.M. Mr Devendra Pandey and S.P. Mr Harish Kumar on 05/12/2018.
Muskan Hospital Blood Bank And Component Centre is first blood bank in Unnao

प्रिय दोस्तों         आपको सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है हमारे प्रतिष्ठान मुस्कान हास्पिटल मे उन्नाव शहर की प्रथम प...
27/11/2018

प्रिय दोस्तों
आपको सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है हमारे प्रतिष्ठान मुस्कान हास्पिटल मे उन्नाव शहर की प्रथम प्राइवेट ब्लड बैंक एवं कम्पोनेन्ट सेण्टर का शुभारंभ हो गया है। ब्लड बैंक का उदघाटन ज़िला अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के द्वारा 05/12/2018 को पूर्वान्ह 10 बजे होगा।
आप सभी का आशीर्वाद एवं उपस्थिति प्रार्थनीय है ।

साभार
डा. अखिलेश सिंह
मुस्कान हास्पिटल
उन्नाव उत्तर प्रदेश

28/03/2018

Address

B/1071 Awas Vikas Colony , Muskan Hospital
Unnao
209801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muskan Hospital & Blood Bank Unnao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Muskan Hospital & Blood Bank Unnao:

Shortcuts

Share

Category