Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

Astro & Tarot with Dolliee Kashvani Hii, I m a Holistic healer & I use Astrology/Numerology/loshu Grid/ tarot /Psychology & paranormal / Vastu techniques to heal your problem instantly.

It will heal your deep wounds & you will get clarity & remove your energy blockages.charges applicable

⁉️क्या आपके रिश्ते में भी यही हो रहा है कि आप एफर्ट्स लगा रहे लेकिन सामने वाला कोई भाव नहीं दे रहा❓🎯अगर आपके मन भी ये बा...
06/05/2026

⁉️क्या आपके रिश्ते में भी यही हो रहा है कि आप एफर्ट्स लगा रहे लेकिन सामने वाला कोई भाव नहीं दे रहा❓

🎯अगर आपके मन भी ये बात बार बार आ रही है तो जरा रुके और खुद से पूछे की
ऐसा आप क्यों कर रहे है❓
क्या चाहिए आपको ❓
क्या है उस इंसान में ❓
आपको ये सारी चीजें सोच के गुस्सा आएगा क्योंकि आपने अपना समय ऊर्जा लगाई होती है और आप चाहते है कि वो आपको वापस मिले पर क्या❓

👉 आपने कभी ये पूछा खुद से जो ऊर्जा लगा रहे है सामने वाले को उसकी जरूरत है❓
👉क्या जो रोज आप गुड मॉर्निंग ज्ञान भेजते है किसी को क्या उसकी जरूरत है किसी को ❓

🔺एक जरूरी बात 🎯 ये याद रखे कि

👉आज के दौर में किसी को वक्त नहीं फालतू बर्बाद करने का की अनजान लोगो को एंटरटेन करे।
👉क्या आप किसी को बेवजह कुछ देते हो जो आपको लोग दे।
👉तो आप ये कैसे सोच लेते हो कुछ मैसेज पढ़कर लोग आप पर जान लुटाएंगे कोई इतना नादान नहीं।
👉आपको लगता है आपने 2 मीठी बातें कर ली कॉल कर लिया मैसेज करके बहुत बड़ा महान काम किया है जो कोई आपको अपनी जिंदगी दे।

🎯सबसे जरूरी बात🔺 ये है कि पहले आप जान ले आपको क्या चाहिए और सामने वाले को क्या चाहिए उसके बाद इन्वेस्ट करे।

✅इसके लिए जरूरी है आप किसी एक्सपर्ट की मदद ले खुद की काउंसलिंग करवाए ताकि आपको क्लैरिटी मिले लाइफ में गोल्स को पूरा करने के लिए।

✅आप बुक्स भी पढ़ सकते है खुद की क्लैरिटी के लिए।

✅हमेशा अपने गोल्स क्लियर रखेंगे तो आपको आगे परेशानी नहीं होगी
✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

अगर आपको भी अपनी लाइफ के निर्णय लेने में परेशानी हो रही है या समझ नहीं आ रहा कोई सॉल्यूशन नहीं तो इसके तुरंत कंसल्ट करे क्योंकि हीलिंग की शुरुवात ही क्लैरिटी से होती है ।

📣आप बार बार कोशिश करते हो थक जाते हो फिर भी आपको उस जगह कोई सक्सेस नहीं मिलती लेकिन फिर भी आप लोगो की सुनते हो अगर ऐसा ह...
06/05/2026

📣आप बार बार कोशिश करते हो थक जाते हो फिर भी आपको उस जगह कोई सक्सेस नहीं मिलती लेकिन फिर भी आप लोगो की सुनते हो अगर ऐसा है तो ये पोस्ट आपके लिए है।

कुछ चीजें जो आप बार महसूस करते हो

👉बार बार सर भारी होना थकान महसूस होना।
👉मेहनत करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं।
👉कन्फ्यूजन और आत्मविश्वास में कमी रहना।
👉कोई सेटिस्फेक्शन या खुशी न होना।
👉रिश्तों में भी कोई सुख नहीं न सपोर्ट होना।
👉जन्म स्थान पे ऐसा महसूस होना कि कोई अपना नहीं
👉परिवार दोस्त पड़ोसी सब देखकर जले छोटा महसूस कराए और नीचे गिराने की कोशिश करे और और आपको मुश्किल में देखकर आपको और परेशान करे ।

💢अगर ये सब चीजें आपको महसूस हो रही और फिर भी कोई बोले कि पॉजिटिव सोचो तो आपको पॉजिटिव सोचने की जरूरत नहीं।
💢 ये सारी बातें आपको इंडीकेट कर रही है आपको उस स्थान पे कभी सुख नहीं मिलेगा जहां आप रह रहे हो कई नहीं मिलेगा ये कुंडली को देख के बताया जा सकता है पर प्रकृति आपको बार बार यही बताना चाहती है कि ये लोग आपके अपने नहीं है।
💢कुछ लोग बोलेंगे पॉजिटिव सोचो ऊर्जा बदलो मुझे पता है आपने कोशिश की होगी ऐसे लोगो की सुनने की जरूरत नहीं क्योंकि सारी दुनिया की ऊर्जा बदलने की जिम्मेदारी आपकी नहीं है आप सिर्फ अपने कर्मों के लिए जिम्मेदार है ।
💢अगर सही कर्म के बाद भी फल नहीं मिल रहे कर्मों में नहीं जगह में बदलाव की जरूरत है उनलोगों से हटने की जरूरत है जो आपके दुश्मन है।

🛑अगर कुंडली में इस बात को देखना चाहते है और जानना चाहते है जो आप महसूस कर रहे है वो सही है अपनी कुंडली का 4rth हाउस देखे क्योंकि कुंडली वही दिखाती है जो महसूस करते है अगर कुंडली में 4rth हाउस किसी भी तरह खराब है तो यकीन माने जान भी दे तो लोग आपके लिए कभी अच्छा नहीं सोचेंगे।

✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

Dm for astrology consultation and guidance

ये पांच तरह की परेशानी होती है लोगो को बस...1. पैसे से संबंधित परेशानी2. बच्चे से रिलेटेड सवाल।3.प्रॉपर्टी या सुख से रिल...
06/05/2026

ये पांच तरह की परेशानी होती है लोगो को बस...

1. पैसे से संबंधित परेशानी
2. बच्चे से रिलेटेड सवाल।
3.प्रॉपर्टी या सुख से रिलेटेड सवाल
4. रिलेशनशिप से संबंधित चीजें
5.दुश्मन से या कोर्ट या कर्ज से रिलेटेड सवाल

ये टॉपिक इसलिए लोग बस इन्हीं चीजों में उलझे है असली परेशानी ये नहीं कि ये चीजें हो रही असली परेशानी कुछ और है ये तो बस रिजल्ट है असली परेशानी है आपकी ऊर्जा और मैनिफेस्टेशन आपका एनवायरनमेंट ।
आज तक मैने बहुत ही कम लोगों को इस बात के लिए पूछते हुए सुना कि मेरा माहौल अच्छा नहीं है मुझे क्या करना चाहिए या मेरी हेल्थ के लिए मुझे क्या करना चाहिए क्योंकि उनको लगता ये सब तो डॉक्टर भी देख लेगा पर आपको मालूम होना चाहिए कि कुंडली आपकी हेल्थ माहौल और ऊर्जा के बारे में पहले बताती है और इसी बात को आप इग्नोर करते हो।
✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

क्या आपको भी लगता है कि पूर्णिमा या अमावस को आपका मन ज्यादा  विचलित हो जाता है?बहुत से ज्योतिषियों  का मानना होता है मन ...
05/05/2026

क्या आपको भी लगता है कि पूर्णिमा या अमावस को आपका मन ज्यादा विचलित हो जाता है?

बहुत से ज्योतिषियों का मानना होता है मन का कारक चंद्रमा है और पूर्णिमा और अमावस के दिन इंसान का मन बिल्कुल बेचैन होता है पर ये बात पूरी तरह से सही नहीं है उसका कारण मैं आगे बताती हु पर पहले समझे कि मन है क्या और इसका निर्माण कैसे होता है?

✍️ मन का निर्माण आपकी ऊर्जा वातावरण और सोच से बनता है और मन ऊर्जा का एक स्वरूप है जो अलग अलग रूप में होता है।
✍️ अगर हमारा वातावरण अच्छा होता है हमारे साथ सब अच्छा होता तो हमारा मन भी अच्छा होता यानी हम ऊर्जावान महसूस करते है और वैसे ही रिएक्ट भी करते है और वैसे ही निर्णय भी लेते है।
,✍️कोई भी चीज पहले हमारे मन पे असर डालती है फिर दिमाग में फिर हम कोई निर्णय लेते है।

मन और भावनाओं का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है पर मन को चंद्रमा से ही क्यों जोड़ते है क्योंकि जैसे चंद्रमा जिस नक्षत्र या राशि में जाता है वैसे ही प्रभाव देता मौसम वातावरण और बहुत सी चीजें चंद्रमा पर निर्भर करती है समुद्र में ज्वार भाटा आना और सबसे ज्यादा इसका पानी पर होता है।

1. हमारे शरीर में 70 परसेंट हिस्सा भी पानी है।
2. तो जो एनवायरनमेंट के होता है उसे हम तुरंत महसूस करते है जिससे केमिकल रिएक्शन होता है वैसे हार्मोन शरीर में बनने लगते है।

🔺लेकिन एक बात यहां ये समझने वाली है जो हमारे मन में होता है ज्यादातर वही हम ज्यादा महसूस करते है चाहे उस दिन पूर्णिमा हो या अमावस यानी जिसके मन में डर हो ट्रॉमा हो पुराने दर्द भरे अनुभव हो वही फील करेगा जो सामने दिखेगा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पड़ता कि उस दिन अमावस है या पूर्णिमा ।

🔺 चंद्रमा का असर पानी पे होता है वेव्स पे होता है और जैसे ही उन वेव्स को हमारा ब्रेन कैच करता है उसका असर हमारे नर्वस सिस्टम पे होता है हार्मोन्स बनने लगते है तुरंत उस समय हमारा शरीर अलर्ट हो जाता है रसायन बनने लगते है कोई भी होने वाली घटना को हम तुरंत आभास कर लेते है क्योंकि इस प्रकृति से हमारा नेचुरल कनेक्शन है और ग्रहों के प्रभाव को हम नकार नहीं सकते ।

✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

05/05/2026

क्या कोई ग्रह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है या बना सकता है?

आपने बहुत से ज्योतिषियों को ये बोलते हुए सुना ये ग्रह आपका ब्रेक अप करा रहा ये दशा आपका ब्रेक अप नहीं ऐसा बिल्कुल भी ग्रह सिर्फ आपको इंडीकेट कर रहा है आपके ऊपर एक विशेष प्रभाव डाल रहा है ग्रह की कोई दुश्मनी नहीं आपसे जो आपका रिश्ता बिगाड़े ग्रह की ऊर्जा बता रही है है आप अगर इस पैटर्न से चलेंगे तो आप सुखी रहेंगे या दुखी पर दुख इस बात का है कि आप लोगो के बनाए हुए पैटर्न को सोचते है आपके लिए भी वो काम करेगा बिल्कुल नहीं यहां एक ही मूलांक के लोगों का स्वभाव अलग होता है एक ही मूलांक के लोग जीवन में अलग अलग जगह पे होते है तो एक ही पैटर्न या तरीका सबके लिए सही कैसे हो सकता है जैसे कि कुछ लोग मानते 7th हाउस राहु तलाक करवाता है पर ये सच नहीं है बहुत सी कुण्डली देखी है जिनमें 7th हाउस राहु उसको और अमीर बना देता है ।
✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

क्या आपको भी ऐसा लगता है उपाय ग्रहों को ठीक करने के लिए बताए जाते है? अगर आपको ऐसा लगता है आपके ग्रह खराब है और उससे संब...
04/05/2026

क्या आपको भी ऐसा लगता है उपाय ग्रहों को ठीक करने के लिए बताए जाते है?

अगर आपको ऐसा लगता है आपके ग्रह खराब है और उससे संबंधित जो उपाय है वो इसलिए दिए जाते ग्रह ठीक हो सके तो आप बिल्कुल गलत है।

1. पहली बात ग्रह न खराब होते है न सही

2. दूसरी बात कोई भी उपाय कोई ग्रह की शक्ति को ठीक नहीं कर सकता इसका मतलब ये उपाय आपके औरा को ऊर्जा को आपके मन को ठीक रखने के लिए दिए जाते है।

3.उपाय करने से आपमें सहजता आती है इसलिए उपाय कराए जाते ताकि आपमें आध्यात्मिक विकास हो ।

4. उपाय करने से आप अपने से कमजोर को देख पाते है आपमें दया और मदद की भावना पनपती है जिससे आपके अंदर से नकारात्मकता दूर होती है।

5 उपाय से आपके चक्र खुलने लगते है पर सही तरीके से उपाय करने पर।

यहां एक बात बहुत जरूरी है उपाय से ज्यादा आपने किस तरीके से उपाय किया है ये जरूरी है अगर अपने गलत तरीके और इरादे से उपाय किया है तो आपको कोई उसका फायदा नहीं मिलने वाला।

✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani



04/05/2026

क्या आपको पूजा पाठ करने या मंदिर जाने से पैसे आएंगे या तरक्की मिलेगी?

आप जब भी किसी ज्योतिषी के पास जाते है परेशानी लेकर तो वो आपको अक्सर धार्मिक होने की सलाह देते है पूजा पाठ करने की सलाह देते क्या अपने सोचा आप मंदिर क्यों जाते पैसे पाने सक्सेस पाने ज्यादातर लोगों का जवाब हा होगा पर क्या कभी अपने खुद से पूछा कि मंदिर जाने से क्यों पैसे आएंगे ?
क्या ये सिर्फ अपने मन को धोखा नहीं दे रहे ? सच तो ये है की मंदिर जाने से आपके पास पैसा नहीं आता विश्वास से आता है क्योंकि जब आपमें विश्वास होता है तब आप मन लगाकर काम करते हो और उसका फल आपको मिलता है बात यहां ये है कोई मूर्ति न आपको पैसे देती है बल्कि उस मूर्ति में जो आपका विश्वास है वो आपको आगे बढ़ाता है यानी देवी देवताओं के प्रति सम्मान पर उसी भगवान से हम अक्सर नाराज़ हो जाते जब जीवन में मुश्किलें आती है उस वक्त हमारा भ्रम टूटने लगता है क्योंकि जब तक स्वार्थ पूरा हो रहा था तब तक तो हम टिके थे लेकिन जैसे ही स्वार्थ पूरा होना बंद हुआ हम भगवान तक बदल देते है बात ये है कि मंदिर या कोई पूजा करने से चीज़ें ठीक तो होगी लेकिन हमेशा खुशी बनी रहे ये जरूरी नहीं हमेशा खुशी तभी होगी जब आपका विश्वास और प्रेम ईश्वर के प्रति निस्वार्थ होगा और ऐसा बहुत कम ही लोग कर पाते है ।

✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

04/05/2026

क्यों कुछ लोगो को सब कुछ पा लेने के बाद भी अधूरापन महसूस होता है?

बहुत से लोग ऐसे होते है जिनके पास सब कुछ होता है लेकिन सबकुछ पा लेने के बाद भी उनमें अधूरापन होता है कोई खुशी नहीं होती अजीब सा महसूस होता है क्यूंकि सब कुछ पा लेने से मन शांत हो जाता है कोई कष्ट नहीं रहता पर आत्मा बाहरी सुख से संतुष्ट नहीं होती सच तो ये है कि बड़े बड़े महान लोगो ने इसी स्थिति की बात कही है हम सिर्फ दुनिया में शारीरिक और मानसिक सुख लेने नहीं आए बल्कि हम अपनी आत्मा को तृप्त करने और संतुष्ट करने आए है इसलिए सब पा लेने के बाद भी आत्मा अधूरा सा महसूस करती है जब तक उसे कोई उद्देश्य न मिल जाए जब हम अपने उद्देश्य को पा लेते है तब हमारी असल यात्रा शुरू होती है असली अनुभूति खुशी या दुख की यही से होती है क्योंकि खाना पीना स्वार्थ पूरा करना तो सभी को आता है पर खुशी या मोक्ष का अनुभव सिर्फ आत्मा के उद्देश्य को पूरा करने पर ही होता है और ये बात सिर्फ आध्यात्मिक नहीं ।

✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

04/05/2026

क्या वाकई में आपको सफलता चाहिए या ये सिर्फ एक भ्रम है?

बहुत लोगो के जुबान पे एक ही शब्द होता सक्सेस ! पर क्या वो सच में सक्सेस के पीछे भाग रहे है अगर ये सच है तो फिर सक्सेस के बाद भी आप दुखी क्यों रहते हो?

दरअसल इंसान सक्सेस नहीं बल्कि पावर चाहता है पैसा चाहता सुख चाहता है खुशी चाहता है और उसे लगता है ये सब सिर्फ पैसे से ही मिलता है पर यहां एक बात और आती पैसे से क्या ये सब खुशी मिल सकती है अगर ऐसा है तो फिर पैसे पाकर भी दुखी क्यों है ?

उत्तर ये है खुशी संबंध बाहर से है ही नहीं इसका संबंध तो मन से है अगर आपका मन खुश है तो सफलता मिलना न मिलना महत्वपूर्ण होता ही नहीं। पर अगर मन खुश नहीं तो कुछ भी कर लो खुशी नहीं मिलेगी।

तो प्रश्न ये है कि मन को खुश कैसे रखे?
इसको खुश रखने के लिए ही सारे प्रयास करता है इंसान पर अक्सर ये समझने में असफल रहता है कि इसको खुशी कैसे मिलेगी । मन को खुशी तभी मिलेगी जब आप समझोगे इसे जब आप इसे बिना समझे इसको खिलौना देने की कोशिश करोगे तो वैसे ही करेगा जैसे एक बच्चा।
मन भी बिल्कुल बच्चे जैसा होता उसे बड़ी बड़ी चीज नहीं बल्कि छोटी चीजों में खुशी मिलती है। पर अक्सर आप उन छोटी चीजों के लिए मन को तरसाते हो मेरा मतलब नशे और लत से नहीं नशा तो आप सच्चाई से भगाने के लिए करते यानी अपने मन को बेवकूफ बनाते हो । अगर वाकई में खुश रहना है तो अपने मन को समझो वही आपके सारे सवालों का जवाब भी है और दुखों का अंत भी है।
✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani

04/05/2026

क्या आप भी लोगो को देखा देखी खुद की तुलना करने लगते है और हीन भावना से ग्रसित हो जाते है?

यू तो तुलना करना इंसान का मूल स्वभाव और गलत भी नहीं बेवजह की बात पे तुलना करना न सिर्फ आपको भावनात्मक रूप से आहत करता है बल्कि इसके कारण आप अपने रिश्ते और खुशियां भी खो देते और तो कुछ लोग ग्रहों की तुलना करते है मेरा केतु तो अच्छा तुम्हारा खराब मेरा गुरु अच्छा मेरा बुध अच्छा तुम्हारा खराब तुम्हारा शुक्र खराब मुझे ऐसे लोगो पे हंसी भी आती है और तरस भी हालांकि कुछ वजह से ये लोग सुखी जीवन जी रहे होते है अहंकार में आकर दूसरों को नीचा दिखाते पर सच ये अगर ये इतने सुखी है तो ये क्यों दरअसल ये खुद निचले स्तर पर होते लो वाइब्रेशन वाले जिन्में कॉमन सेंस की कमी होती है और खराब वक्त आने पर ये इतने घबरा जाते है पागलपन की हरकते भी करते है आप इन्हें देखोगे कि आत्महत्या तक कर बैठते है इन्हें लगता है ये बहुत भाग्यशाली आप ये देखोगे कि हर समय इनसिक्योरिटी में जीते है कुछ काम भी नहीं करते आप इनको देखोगे कि असली वक्त में ये भागते है और जरूरत पड़ने पर दूसरों पे डिपेंड होते है तो ऐसे लोगो की तुलना खुद से न करे प्रकृति पे विश्वास रखे इनसे दूरी बनाए क्योंकि ऐसे लोग यही चाहते है आप दुखी रहे ये आपके अपने नहीं दुश्मन होते है बेवजह आपको नीचा दिखाए।

04/05/2026

बहुत लोगो को अपने ये कहते हुए सुना होगा कि अरे वो इतना बड़ा ज्योतिषी है तो खुद क्यों पैसे नहीं बना ले रहा?

ऐसे तर्क देने वाले खुद को बहुत ऊपर महसूस करते है दूसरों को नीचा दिखाकर दरअसल ये लोग न लॉजिकल होते है न बुद्धिमान ये लोग बस कम बुद्धि वाले ओछी मानसिकता के लोग होते है जिन्हें या तो अंधविश्वास और ज्योतिष के बीच फर्क नहीं मालूम होता या ये जानबूझ के ऐसा करते है अगर ये विवेकी और बुद्धिमान होते तो सॉल्यूशन खोजते न कि खुद को बिना बात के ऊंचा दिखाने की कोशिश करते इन ओवर कॉन्फिडेंट लोगो को न जाने क्यों बार बार याद दिलाना पड़ता है ज्योतिष धन कमाने सक्सेस पाने या ब्रेकअप करवाने पैचअप करवाने या दुख भगाने और मंगल ग्रह ठीक करने का विज्ञान है ही नहीं और सबसे मजे की बात तो है कि ये लोग एक तरफ नीचा दिखाने में कोई चीज नहीं छोड़ते दूसरी तरफ इनको पता भी होता है ज्योतिष एक अच्छा माध्यम है वर्तमान और भूतकाल को जानने का और कोई ज्योतिष आते ही ये फ्री में जानना भी चाहते है तो बात ले देकर ये है कि इन्हें मेहनत नहीं करनी अपने भविष्य के लिए तो ज्योतिष विज्ञान ये बिल्कुल नहीं कहता कि बिना कर्म के मिलेगा कुछ ये सोचते है ज्योतिषी इनको बैठे बैठाए अरबपति बना दे अगर ज्योतिषी कहता है ये उपाय करना है इसमें इतना समय और इतना पैसा लगेगा तो इनको मिर्ची लगती है कि पैसे से सब कुछ होगा काम भी आपका फायदा भी आपको मिलेगा तो दूसरा फ्री में आपके लिए क्यों कुछ करेगा फ्री में जब उपाय बताए जाते है तो आप कहते हो ये नहीं होगा तो उसमें ज्योतिषी को क्यों दोष देना आप शॉटकट मांगते हो वो टोटका देता है नहीं देने पर आप उसको ढोंगी बोल देते हो फिर कहते हो ये सब बेकार है तो सबसे सही तो आप ही हो दुनिया अगर इतने सही हो तो क्यों परेशान हो खुद से पूछा है क्योंकि तुम्हे तो अहंकार है कि हम क्यों पूछे ? तुम्हे प्रॉब्लम ये है तुम्हे सब बैठे बैठाए क्यों नहीं मिल रहा तुम्हे सॉल्यूशन चाहिए ही नहीं तुम बस कुछ करना नहीं चाहते अगर तुम कुछ करना चाहते तो तुम सॉल्यूशन ढूंढते और उसको करते ।

“मैं इतना अच्छा हूँ, कितना कुछ करता हूँ , फिर भी वह मुझे पसंद क्यों नहीं करता?” और ये सवाल आपको बार बार विचलित करता है आ...
04/05/2026

“मैं इतना अच्छा हूँ, कितना कुछ करता हूँ , फिर भी वह मुझे पसंद क्यों नहीं करता?” और ये सवाल आपको बार बार विचलित करता है आपके आत्मसम्मान को खत्म देता है पर आप समझ नहीं इस खेल को।

यह सवाल बार बार आपके मन में उठता है? मै उसपे कोई प्रश्न नहीं उठाऊंगी क्यों?

क्योंकि अगर मैने पूछा तो उसके कई उत्तर होंगे कुछ लोग बोलेंगे ये स्वीकृति यानी वैलिडेशन की भूख से आता है मै इस बात को बिल्कुल ही बेतुका और बकवास मानूंगी क्योंकि पहले तो आपको सिखाया जाता है लोगो की वैलिडेशन लो और नहीं लेने पर सजा दी जाती है और फिर इंसान को इतना कमजोर कर दिया जाता है वो दूसरे पे हर चीज के डिपेंड हो जाता है यानी आप गुलाम हो जाते हो जब इंसान किसी का गुलाम हो जाता है तो उसको खुश करने में लगा होता है ताकि वो खुश रहे तो आपको कुछ फायदा हो चाहें वो किसी भी तरह फायदा हो तो स्वीकृति यानी वैलिडेशन की भूख गलत नहीं है पर जिससे आप वैलिडेशन मांग रहे हो वो आपको वैलिडेशन देने वाला नहीं क्योंकि आपको अगर वो वैलिडेशन देना चाहता तो आपको कभी इस स्थिति ने नहीं पहुंचने देता तो प्रॉब्लम स्वीकृति की भूख नहीं है बल्कि प्रॉब्लम ये है आप इमोशनली डिपेंडेंट है किसी पे।

अब सवाल ये उठता है कि आप इमोशनली डिपेंडेंट क्यों हो?

ज्यादातर आज के वक्त फिजिकली फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो चुके पर इमोशनली बिल्कुल निचले स्तर पे है यानी अपनी खुशियों के लिए आप दूसरे पर निर्भर होते हो क्योंकि सबसे पहले तो आप ने खुशियों की डेफिनेशन ही दूसरों के हिसाब से बनाई है तो यानी आपका अपना कोई वजूद है ही नहीं जब आप अपने वजूद को ही दूसरों पे छोड़ते हो तो आपके इमोशंस भी दूसरों के कंट्रोल में होते है। कुछ लोग बोलेंगे आपस में ऊर्जा नहीं मिलती पर यहां ऊर्जा का कोई काम ही नहीं है इंडिपेंडेंट होने के लिए यहां तो बात सिर्फ वजूद की है।

अब सवाल ये उठता है कि वजूद कैसे बनता है?

तो वजूद बनता है आपके सोचने समझने और मानने से?
आप जो सोचते हो जो मानते हो वो आपका वजूद बनाता है और इंट्रेस्टिंग बात की समाज ये बिल्कुल नहीं चाहता आपका अपना वजूद हो तो वो हर वक्त आपके ऊपर मेंटली फिजिकली इमोशनली अटैक करता है यही तय करता है आपका वजूद यही स्ट्रेंथ और यही लॉजिक और विद्रोह करना यही आती प्रकृति की ताकत और ग्रहों का खेल जब ग्रहों की एनर्जी आपके पास उच्च स्तर पे हो तो हर स्थिति से लड़ पाते इसी ताकत को हम भाग्य कहते है जो कुछ को मिलती है कुछ को बनानी पड़ती है।

✍️ Astro & Tarot with Dolliee Kashvani




Address

Varanasi

Telephone

+916392907627

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astro & Tarot with Dolliee Kashvani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Astro & Tarot with Dolliee Kashvani:

Shortcuts

Share