18/05/2026
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्वयं पहल करके नर्सिंग के विद्यार्थियों को देश ही नहीं अपितु विदेश में भी रोजगार उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है और विद्यार्थियों की हर संभव मदद की जा रही है I लोक कल्याणकारी राज्य की संकल्पना का इससे बेहतर बेहतर उदहारण क्या होगा जहाँ राज्य सरकार खुद अभिभावक बनके अपने विद्यार्थियों के रोजगार के लिए प्रयास कर रही है I हम इसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे I
भारत में नर्सिंग आज एक भरोसेमंद और सम्मानजनक करियर विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। बेहतर रोजगार संभावनाओं के साथ-साथ इस क्षेत्र की मांग वैश्विक स्तर पर भी लगातार बढ़ रही है। पूर्वांचल में नर्सिंग शिक्षा के लिए प्रसिद्ध मेरीडियन नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज,वाराणसी के छात्र-छात्राओं को अब जर्मनी और जापान जैसे देशों में सेवा देने का अवसर मिल रहा है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी द्वारा विद्यालय के नर्सिंग पासआउट विद्यार्थियों के लिए "रोजगार संगम पोर्टल" पर पंजीयन कराने के साथ-साथ सम्बंधित देशों की भाषा प्रशिक्षण की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने में और सुविधा होगी।
परम आदरणीय, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सेवायोजन निदेशालय द्वारा प्रारम्भ निःशुल्क प्रशिक्षण से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह और उल्लास का माहौल है। यह पहल न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल रही है, बल्कि पूर्वांचल के नर्सिंग विद्यार्थियों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी I
Run by Meridian Welfare Trust,Varanasi