Sant Pravar Shri Vigyandeo Ji Maharaj

Sant Pravar Shri Vigyandeo Ji Maharaj Explore the true meaning of spirituality, and how it connects to our personal lives -- in the most p
(2)

29/07/2026

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी

🪔  #समर्पण_दीप_अध्यात्म_महोत्सवविहंगम योग सन्त समाज का 103वाँ वार्षिकोत्सवएवं 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के न...
29/07/2026

🪔 #समर्पण_दीप_अध्यात्म_महोत्सव
विहंगम योग सन्त समाज का 103वाँ वार्षिकोत्सव
एवं 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त

स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक
सुपूज्य सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज
के पावन सान्निध्य में

🌸 कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी “स्वर्वेद सन्देश यात्रा” (जय स्वर्वेद कथा...) 🌸

का द्वितीय चरण उत्तराखण्ड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश राज्यों में सम्पन्न होगा।

यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य का विषय है कि सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज इस पावन संकल्प अभियान के साथ स्वयं आपके क्षेत्र में पधार रहे हैं।

सन्त प्रवर श्री की संगीतमय “जय स्वर्वेद कथा” हृदय में स्वर्वेद का निर्मल ज्ञान प्रवाहित करती है तथा उनके पावन सान्निध्य में सम्पन्न विहंगम योग ध्यान-साधना साधकों को सहज ही दिव्य अनुभूतियों की ओर अग्रसर करती है।

इस पावन कार्यक्रम में सुपूज्य सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी, पावन दर्शन-सान्निध्य एवं उनके कर-कमलों से प्रसाद प्राप्त करने का सौभाग्य सभी श्रद्धालुओं एवं संकल्पकर्त्ताओं को प्राप्त होगा।

🙏 आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि आपके कोई परिचित उत्तराखण्ड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में निवास करते हों, तो उन्हें भी इस दिव्य आयोजन की सूचना अवश्य दें तथा इस राष्ट्रव्यापी महासंकल्प अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि सदाफल देव आश्रम, मिड्ढा (बलिया) में आयोजित 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ में...
29/07/2026

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि सदाफल देव आश्रम, मिड्ढा (बलिया) में आयोजित 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियाँ समर्पित कर विश्वशांति, मानव कल्याण एवं सार्वभौमिक मंगल की मंगलकामना की। 🙏

प्रथम परंपरा सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचंद्र देव जी महाराज की पावन पुण्यस्मृति में आयोजित द्विदिवसीय विहंगम योग आध्यात्मिक...
28/07/2026

प्रथम परंपरा सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचंद्र देव जी महाराज की पावन पुण्यस्मृति में आयोजित द्विदिवसीय विहंगम योग आध्यात्मिक महोत्सव के प्रथम दिवस की दिव्य झलकियाँ। जय स्वर्वेद कथा, ध्यान-साधना एवं आध्यात्मिक चेतना के मधुर संगम से आलोकित अविस्मरणीय क्षण। 🙏🌸
महर्षि सदाफल देव आश्रम, मिड्ढा, बलिया (उ. प्र.)

कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का प्रथम चरण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश में स...
27/07/2026

कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का प्रथम चरण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश में स्वर्वेद के दिव्य संदेश, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकात्मता का प्रकाश फैलाते हुए विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह राष्ट्रव्यापी यात्रा विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव, "समर्पण दीप" अध्यात्म महोत्सव एवं 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में अधिकाधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने तथा उन्हें इस दिव्य महाआयोजन से आत्मीय रूप से जोड़ने का एक पावन माध्यम है।

यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं प्रेरणामयी दिव्य वाणी ने हजारों श्रद्धालुओं एवं नव जिज्ञासुओं के अंतर्मन में आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर होने की दिव्य प्रेरणा जागृत की।

प्रथम चरण की सफल पूर्णाहुति के उपरांत अब संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज गुरुपूर्णिमा एवं प्रथमाचार्य श्री धर्मचंद्र देव जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अपना दिव्य सान्निध्य प्रदान करेंगे।

आत्मजागरण से राष्ट्रजागरण की यह अविरल यात्रा स्वर्वेद के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाते हुए मानवता, सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना एवं विश्वकल्याण के दिव्य संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

26/07/2026
आध्यात्मिक चेतना की अलख जगाती कन्याकुमारी से कश्मीर राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा कल कर्नाटक के होस्पेट एवं दावणगे...
26/07/2026

आध्यात्मिक चेतना की अलख जगाती कन्याकुमारी से कश्मीर राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा कल कर्नाटक के होस्पेट एवं दावणगेरे पहुँची, जहाँ भक्तों एवं नव जिज्ञासुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से दावणगेरे में मातृशक्ति की उल्लेखनीय एवं विशाल सहभागिता ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की।

जहाँ संत प्रवर श्री की दिव्य वाणी ने जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की, वहीं विहंगम योग की दिव्य ध्यान-साधना ने उपस्थित भक्तों एवं नव जिज्ञासुओं को आत्मा की गहराइयों से जोड़ते हुए अद्भुत शांति और दिव्य अनुभूति का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के समापन पर संत प्रवर श्री के आशीर्वाद एवं प्रसाद से सभी श्रद्धालु लाभान्वित हुए। साथ ही, "समर्पण दीप" अध्यात्म महोत्सव में सहभागी बनने के प्रति सभी में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिली।

25/07/2026

समर्पण दीप – राष्ट्र, संस्कृति और अध्यात्म का जन-जागरण अभियान

समर्पण दीप विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव "समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव" का एक राष्ट्रव्यापी जन-जागरण अभियान है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र, संस्कृति और अध्यात्म के प्रति अपने उत्तरदायित्व का बोध कराते हुए सेवा और समर्पण की भावना से जोड़ना है।

समर्पण दीप तीन महान संकल्पों का प्रतीक है—राष्ट्र प्रहरियों का सम्मान, गोवंश संवर्धन तथा वैदिक गुरुकुल संरक्षण। यह दीप हमारे वीर सैनिकों के त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है; गोसेवा एवं भारतीय करुणा-परंपरा को सुदृढ़ करने का संदेश देता है; तथा संस्कार, चरित्र और सनातन ज्ञान परंपरा के संवाहक गुरुकुलों के संरक्षण का संकल्प जगाता है।

इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सजग नागरिक ₹500 की सहयोग राशि देकर एक समर्पण दीप अर्पित कर सकता है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सहभागिता की अभिव्यक्ति है।

आगामी 14–15 दिसंबर 2026 को वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के अवसर पर लाखों समर्पण दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रत्येक दीप एक जागृत हृदय, एक सेवा-संकल्प और "आत्मजागरण से राष्ट्रजागरण तथा आत्मशांति से विश्वशांति" के दिव्य संदेश का प्रकाश बनेगा।

 #कन्याकुमारी_से_कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का दिव्य पड़ाव : धारवाड़ (कर्नाटक)कभी-कभी एक संदेश जीवन क...
25/07/2026

#कन्याकुमारी_से_कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का दिव्य पड़ाव : धारवाड़ (कर्नाटक)

कभी-कभी एक संदेश जीवन की दिशा बदल देता है। ऐसा ही दिव्य संदेश लेकर राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा कल कर्नाटक के धारवाड़ पहुँची, जहाँ बड़ी संख्या में नव जिज्ञासुओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसकी गूँज ने सम्पूर्ण वातावरण को राष्ट्रभावना से ओतप्रोत कर दिया। इसके उपरांत परंपरा के अनुरूप संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज का श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात संत प्रवर श्री की दिव्य वाणी की अमृतधारा प्रवाहित हुई। उनके प्रेरक एवं जीवनोपयोगी विचारों के साथ उपस्थित जिज्ञासुओं को विहंगम योग की दिव्य ध्यान-साधना का अभ्यास कराया गया। दिव्य वाणी एवं ध्यान-साधना के अनुभव ने उनके हृदयों को स्पर्श किया तथा आध्यात्मिक उन्नयन का नया द्वार खोल दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रत्येक हृदय स्वर्वेद के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा हो।

कार्यक्रम के समापन पर अनेक नव जिज्ञासुओं ने 103वें वार्षिकोत्सव "समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव" एवं 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। सभी ने संत प्रवर श्री का आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त कर इस दिव्य अवसर को अपने जीवन की अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति के रूप में आत्मसात किया।

24/07/2026

#कन्याकुमारी_से_कश्मीर तक
#राष्ट्रव्यापी_स्वर्वेद_संदेश_यात्रा,
पूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं दिव्य मार्गदर्शन में निरंतर गतिमान।

Address

Varanasi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sant Pravar Shri Vigyandeo Ji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share