31/07/2026
फिटनेस फॉर फ्यूचर” — स्वस्थ विद्यार्थी, सशक्त भविष्य
एपेक्स में ओपन जिम का शुभारंभ
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को समान महत्व देते हुए एपेक्स ग्रुप ने एक और सकारात्मक पहल की है।
एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की संरक्षता में संचालित नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं एलाइड हेल्थकेयर शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं विशेष रूप से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की नियमित फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कॉलेज के नवीन परिसर सी-ब्लॉक की टेरेस पर “Open Gym – Fitness for Future” की स्थापना की गई।
ओपन जिम का शुभारंभ एपेक्स के निदेशक एवं वरिष्ठ स्पाइन एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स मेडिसिन फैकल्टी डॉ. राजीव तिवारी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. गीता बाबू, एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. गौरव सिंह, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के अवसर पर डॉ. राजीव तिवारी ने विद्यार्थियों को जिम में उपलब्ध विभिन्न व्यायाम उपकरणों की जानकारी देते हुए उनके सही एवं सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नियमित एवं सही तरीके से किया गया व्यायाम हाथ-पैर, कंधे, पीठ एवं कमर की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ हृदय एवं फेफड़ों की कार्यक्षमता, स्टैमिना, बॉडी बैलेंस और संपूर्ण फिटनेस को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
ओपन जिम में रोइंग मशीन, साइकिल, लेग प्रेस, क्रॉस ट्रेनर, आर्म व्हील, सिट-अप बोर्ड, चेस्ट-शोल्डर प्रेस, स्टेपर-ट्विस्टर, नी-रेज़, पुश-अप बार, बैक एक्सटेंशन, केटलबेल्स, डम्बेल्स, स्विस बॉल एवं बैटल रोप सहित अनेक आधुनिक फिटनेस सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देना ही नहीं, बल्कि उनमें “पढ़ाई के साथ फिटनेस” को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आदत विकसित करना है।
क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है — और आज का Fit Student ही कल के Fit & Healthy Future की नींव है। 💪🌱
24/7 हेल्पलाइन – 091196 01990