04/04/2020
संतमत अनुयाई आश्रम मठ ट्रस्ट, गढ़वा घाट ,द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री के राहत कोष pmcares में ₹51,00,000 (51लाख रुपये) की सहायता राशि प्रदान की गई ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र में सदा सेवा भाव के लिए तत्पर रहता है,, वाराणसी शहर अपने सेवा भाव के लिए समय-समय पर सदा एक मिसाल पेश करता चला आ रहा है।
सारी दुनिया के साथ ही भारत भी इस समय कोरोना वायरस की मार झेल रहा है,, भारत का हर राज्य ,हर शहर लॉक डाउन हो गया है, लोग घरों में से निकल नहीं पा रहे हैं,, जो सर्व संपन्न लोग हैं वह लोग अपने घरों में राशन सामग्री तो भर लिए हैं मगर बनारस में 50,000 से ज्यादा
जबकि पुरे भारत में लाखों परिवार ऐसे हैं जो राहत सामग्री से अभी भी दूर है ,,लाखो ऐसे लोग हैं जो राशन, पानी, साग ,सब्जी एकत्रित करने के लिए समर्थ नहीं है जबकि पूरे भारत में लाखों परिवार ऐसे हैं जो राहत सामग्री पाने के लिए आस लगाए बैठे हैं ,और ऐसी स्थिति लॉक डाउन तक बनी रहेगी ,ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास है कि देश में कोई भी भूखा ना रहे और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ऐसे में देश प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी मोदी केयर खाते में सक्षम व्यापारी उद्यमी या व्यक्तिगत रूप से लोग देश हित में सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं
इसी क्रम में गढ़वा घाट स्थित संतमत अनुयायी आश्रम मठ ट्रस्ट के महंत सद्गुरु स्वामी शरणानंद जी महाराज द्वारा मोदी केयर खाते में शनिवार को 51 लाख रुपए की सहायता राशि आरटीजीएस द्वारा प्रदान की गई।
बताते चलें कि संत अनुयाई आश्रम मठ ट्रस्ट द्वारा लॉक डाउन के बाद स्वामी जी के निर्देश पर जिस-जिस स्थानों पर मठ की शाखाएं हैं उन शाखाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है
बताते चले कि बीते 16 फरवरी को वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर
संतमत अनुयायी आश्रम मठ ट्रस्ट के महंत सद्गुरु स्वामी शरणानंद जी महाराज जी ने 10 लाख का राहत कोष हेतु चेक भी प्रदान किया था।