21/07/2026
अभ्युदय सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। 🩸
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को रक्तदान के महत्व एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
हम सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏