06/09/2026
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा की महिला चिकित्सकों ने बहुत ही उत्साह,उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी तीजोत्सव ः। महिलाओं ने गाये मंगल गीत ः। संगीत फर थिरकीं महिला चिकित्सक ! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा ने तीजोत्सव का उत्सव अपने परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया तथा एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ,शाखा के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि यह तीज उत्सव प्रत्येक साल अब शाखा द्वारा मनाया जा रहा है ,सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा एक परिवार की तरह है और हमें ख़ुशी है कि आज महिला चिकित्सकों ने तनाव मुक्त हो कर तीज उत्सव को धूमधाम से मनाया अध्यक्ष निर्वाचित प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तीज का त्योहार पति के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन हेतु महिलायें मनाती है जो कि भारतीय सनातन संस्कृति परम्परा का प्रतीक है! कार्यक्रम का संचालन शाखा की उपाध्यक्ष डॉ शालिनी टंडन ने किया ,तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रितु गर्ग एवं डॉ प्रीति गुप्ता ने संयुक्त रूप से दिया ! इस विशेष अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ पी के तिवारी,डॉ भानु शंकर पांडेय वित्त सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह,डॉ सी पी सिंह डॉ विशाल सिंह यादव ,डॉ पी तिवारी,डॉ नीलम ओहरी,डॉ मंजरी माटा ,डॉ अनुराधा खन्ना,डॉ शीला शर्मा ,डॉ प्रज्ञा ओझा,डॉ पूनम राय ,डॉ मधुलिका सिन्हा ,डॉ अलका गुप्ता,डॉ सुधा सिंह ,डॉ संचिता सिंह ,डॉ अलका वर्मा ,इत्यादि लोग उपस्थित रहे!