चित्राक्ष धन्वन्तरि आयुर्वेद ट्रस्ट

  • Home
  • चित्राक्ष धन्वन्तरि आयुर्वेद ट्रस्ट

चित्राक्ष धन्वन्तरि आयुर्वेद ट्रस्ट Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from चित्राक्ष धन्वन्तरि आयुर्वेद ट्रस्ट, Health & Wellness Website, Vikasnagar, .
(2)

जन्म से लेकर मृत्यु तक का जीवन - मात्र इतना ही परिचय है। जन्म से लेकर मृत्यु तक की संपत्ति, सम्बन्धी, माता-पिता, पुत्रादि, और जन्म से लेकर मृत्यु तक की ही देह - यही तो bio-data है मेरा।

और तुम्हारा भी तो। आधुनिक शिक्षा ने हमारे संस्कारों, हमारी संस्कृति, हमारे धर्म, हमारे विचारों व हमारे स्वास्थ्य का हनन कर डाला है। आधुनिक शिक्षा हमारी प्रकृति को नष्ट व पृथ्वी को दूषित कर रही है। हम आज स्वधर्म को समर्पित नहीं रहे। हम आज अपनी लाजवंती संस्कृति को विस्मृत कर चले। हम आज भावनाशून्य हो गए, परिणामतः विद्वतापूर्ण एक उत्तम लेखक नहीं रहे । हृदयहीन आधुनिक बौद्धिक कम्प्यूटर होते जा रहे हैं। वो गौरवपूर्ण नृत्यशैली ना रही । बालकों में वो निश्छलता व भोलापन ना रहा। दादा-दादी, नाना- नानी के घरेलू नुस्खे न् रहे, ना रही उनकी कहानियाँ, ना सुनाती है माँ माँ लोरियाँ, ना बताया जाता है कि चंदा मामा है तुम्हारा। भक्ति खो चुकी, पूजा पाठ आदि नित्यकर्म भी ना रहे, साधना, तन्त्र मन्त्र आदि के विषय से पूर्ण अनभिज्ञता हो गई। देखो आधुनिक भारतीयों व समस्त पृथ्वीपुत्रों! तुम कहाँ आ गए। आधुनिकता के फेर में तुम दुःसाध्य रोगों से पीड़ित हो गए। एलोपैथी में तुम्हारा रोग लाइलाज है। आयुर्वेद संजीवनियों लेकर प्रतीक्षा रत है। जागो पृथ्वीनन्दनों, आयुर्वेद, धर्म, प्रेम, दया, शांति, आध्यात्म व प्रकृति की ओर लौट चलो। मैं तुम्हे जगाने आई हूँ, मैं तुम्हे बुलाने आई हूँ।

पहाड़ों की परिभाषा, उदाहरण दे रही हूँ मैं ।
चले आओ पहाड़ों पर निमंत्रण दे रही हूँ मैं ।।
चले आओ पहाड़ों पर निमंत्रण दे रही हूँ मैं ।।

मेरा परिचय: पूजा बहुगुणा भण्डारी (रुद्री ऋतम्भरा), गृहस्थ साधक, प्रवचनकर्ता, प्रकृतिवाद, तन्त्र मंत्रादि की, आयुर्वेद की लेखिका, आयुर्वेदाभ्यासी !

मेरी कृति : शाबर मंत्र साधना
रोगों की औषधियाँ: मधुमेह, बवासीर, आँतों की कमज़ोरी, नाल/धरण खिसकना, दाँतों के रोग, बाल झड़ना/सफेद होना, गंजापन, पथरी, गर्भाश्य में सूजन, दमा, नजला, माइग्रेन आदि की औषधियाँ दी जाती हैं।

08/07/2026

ॐ नमः शिवाय🙏

सभी आस्थावान जनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए अतीव उल्लास व प्रसन्नता के साथ सूचित कर रही हूँ कि आश्रम निर्मित नस्य (Nasal Drop) •परम्अणु तैल• अविश्वसनीय रूप से एक चमत्कारी औषधि सिद्ध हुई है। यह श्री देवी माँ महात्रिपुरसुन्दरी का ही वरदान है जिसने पहले दिन ही मेरे 14 वर्ष पुराने नजले, नाक के बढ़े हुए मांस हड्डी को 70 प्रतिशत ठीक कर दिया था। आज लगभग 15 दिन बाद ध्यान आया कि मैं अचानक से कई दिनों से बिल्कुल भी कष्ट में नहीं हूँ। मैं मार्च अप्रैल से लेकर अक्टूबर की छींको के ब्लास्ट से नित्य इतनी परेशान होती थी कि नित्य छींको के कारण मेरी आँखें, नाक, कान व गले में सूजन अत्यधिक हो गई थी। और सांस लेने में भी ठण्डी हवा नाक को काटती थी। बहुत विस्तार से अगले प्रकाशन में बताऊँगी। अभी के लिए मात्र इतनी ही जानकारी देनी थी कि इस •परम्अणु तैल• ने मेरी समस्या पहले ही दिवस 70 प्रतिशत ठीक कर दी थी। और 100 प्रतिशत शायद 3-5 दिनों में। किन्तु धूल, मिट्टी, औषधि व आटा छानने से उठी धूल से पुनः थोड़ी समस्या होनी आरम्भ हो जाती थी। किन्तु आज लगभग 15-20 दिनों में आज ध्यान दिया कि ना जाने कितने दिन हुए मैं जुकाम नज़ला से परेशान न हुई।

- चित्राक्ष धन्वन्तरि आयुर्वेद ट्रस्ट
099972 46668

Address

Vikasnagar

Opening Hours

Monday 12:00 - 17:30
Tuesday 12:00 - 17:00
Wednesday 12:00 - 17:00
Thursday 12:00 - 17:00
Friday 12:00 - 17:00
Saturday 00:00 - 17:00
Sunday 00:00 - 17:00

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चित्राक्ष धन्वन्तरि आयुर्वेद ट्रस्ट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share