28/10/2026
पत्रकारिता या अंधभक्ति? आख़िर जनता के सवाल कौन पूछेगा?
पत्रकारिता का मूल सिद्धांत है निष्पक्षता, ईमानदारी और सवाल पूछने की हिम्मत!
एक पत्रकार को पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों पर अमल करना चाहिए। जायज़ सवाल हर राजनीतिक दल और हर सियासी नेता से पुछे जाने चाहिए, चाहे वह किसी भी पार्टी से ताल्लुक़ रखता हो।
लेकिन आजकल पुरे भारत में ख़ास तौर पर सीमांचल में कुछ ऐसे लोग भी नज़र आते हैं जो ख़ुद को महान पत्रकार समझते हैं, मगर पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को ताक़ पर रखकर अंधभक्ति और पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता में लगे हुए हैं।
कुछ लोग किसी एक राजनीतिक दल या सियासी नेता के पीछे सिर्फ़ हाथ धोकर ही नहीं बल्कि नहा-धोकर पड़े हुए हैं। उनके ख़िलाफ़ लगातार सवाल उठाना और उनकी हर बात में कमी निकालना ही जैसे उनकी पत्रकारिता का मक़सद बन गया है। वहीं दूसरी तरफ़ कुछ लोग किसी ख़ास राजनीतिक दल या नेता को क़ौम का शानदार मुस्तक़बिल, जानता का मसीह़ा और न जाने क्या-क्या बताकर उसकी तारीफ़ में क़सीदे पढ़ने लगते हैं।
सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता का मक़सद किसी नेता का अंधविरोध करना या किसी दूसरे नेता की अंधभक्ति करना है? क्या पत्रकार का काम किसी ख़ास राजनीतिक दल के एजेंडे को आगे बढ़ाना है? बिल्कुल नहीं!
पत्रकार का काम न किसी नेता की अंधभक्ति करना है, न उसकी ग़ुलामी करना और न ही किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी निभाना। उसका असल फर्ज़ जनता के मुद्दों को उठाना, नेताओं से जवाब माॅगना और बिना किसी भेदभाव के सच्चाई को सामने लाना है।
अगर कोई पत्रकार एक नेता से सवाल करता है, तो उसे दूसरे नेताओं से भी सवाल करना चाहिए। अगर किसी की कमियों को उजागर करता है तो दूसरों के कामकाज की भी निष्पक्ष समीक्षा करनी चाहिए। पत्रकारिता में न अंधविरोध की जगह होनी चाहिए और न ही अंधभक्ति की।
आइए अब कुछ अहम सवालों पर ग़ैर करते हैं!
कुछ दिन पहले केरल में कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (X) आकाउंट से मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) के इस्तीफ़े की मांगा से जुड़ी एक पोस्ट को लेकर विवाद सामने आया। ख़बरों के मुताबिक़, पोस्ट को बाद में हटा दिया गया और पोस्ट करने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ कार्रवाई की बात भी सामने आई। इस मामले पर कुछ मीडीया चैनलों में ख़बरें चलीं और बह़स़ भी हुई।
इसी तरह़ बिहार के ह़ालिया विधान परिषद (एम एल सी) चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा एक ही सीट पर अलग-अलग उम्मीदवार उतारने का मुद्दा भी राजनीतिक सवालों के दायरे में आता है क्योंकि दोनों दल महागठबंधन का ह़िस्सा हैं।
अब सवाल यह है कि क्या सीमांचल के पत्रकारों ने इन मुद्दों पर कांग्रेस और आर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से खुलकर सवाल पुछे? क्या किसी ने दोनों दलों से यह जानने की कोशिश की, कि गठबंधन में रहते हुए एक ही सीट पर अलग-अलग उम्मीदवार उतारने की नौबत क्यों आई? क्या किसी ने इस पर सवाल किया कि गठबंधन की एकजुटता और आपसी तालमेल को लेकर इन फ़ैसलों का क्या मतलब है?
अगर ऐसे सवाल पुछे गए हैं, तो उन पत्रकारों की ख़बरें और बह़सें सामने आनी चाहिए। और अगर इन मुद्दों पर सवाल नहीं पुछे गए तो इसकी वजह पर चर्चा होनी चाहिए।
आख़िर पत्रकारिता में सवाल पूछने का पैमाना क्या है? क्या सवाल सिर्फ़ उन्हीं नेताओं से पूछे जाऍगे जो पत्रकार की पसंद के नहीं हैं? और क्या पसंदीदा नेताओं से सवाल करना पत्रकारिता के उसूलों के ख़िलाफ हो जाता है?
याद रखिए पत्रकार किसी राजनीतिक दल का समर्थक या विरोधी बनने के बजाए जनता के प्रति जवाबदेह होता है। उसकी वफ़ादारी किसी नेता या पार्टी के प्रति नहीं बल्कि सच्चाई, निष्पक्षता और जनता के हित के प्रति होनी चाहिए।
अब फ़ौस़ला आप किजिए!
भारत में, ख़ास तौर पर सीमांचल में, पत्रकारिता के नाम पर अंधभक्ति, पक्षपात और चुनिंदा नेताओं के ख़िलाफ लगातार अभियान चलाने वालों के बारे में आप की क्या राय है?
क्या ऐसे रवैये को निष्पक्ष पत्रकारिता कहा जा सकता है, या यह पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों से भटकने का संकेत है?
क्या पत्रकार जनता की आवाज़ हैं या किसी राजनीतिक दल के प्रचारक? क्या वे सवाल पूछने वाले पत्रकार हैं या अपनी पसंद के नेताओं की अंधभक्ति में लगे हुए लोग?
इन सवालों पर ग़ौर करना ज़रूरी है, क्योंकि जब पत्रकार सवाल पूछना छोड़ देता है तो जनता के सवालों को सामने कौन लाएगा?
अपनी बेबाक राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें।
अगर आपको मेरे उठाए गए सवाल जायज़ लगते हैं तो पोस्ट को लायक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
शुक्रिया!
Aseerulquadri