16/02/2026
Surya Grahan 2026: क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण, क्या लागू होगा सूतक काल? पढ़ें
17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण दोपहर 3:26 से शाम 7:57 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार पूजा, भोजन से परहेज किया जाता है और बाद में स्नान व दान करना शुभ माना जाता है।
भारतीय समय (IST) के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा और शाम 7:57 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 31 मिनट होगी। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण 2026 का समय (भारत में)
शुरुआत: दोपहर 3:26 बजे
समाप्ति: शाम 7:57 बजे
मुख्य चरण: शाम 5:13 बजे से 6:11 बजे तक
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा?
यह वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसे दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, अर्जेंटीना और चिली जैसे देशों में यह दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल
धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
093756 80061